first_ad

Wednesday 29 March 2017

प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की जीवनी US President Donald Trump Biography in Hindi

Donald Trump Story and Facts in Hindi


डोनाल्ड ट्रम्प एक अमेरिकी बिज़नस मेन है जिन्होंने हाल ही में हुए अमेरिकी चुनावों में हिलेरी क्लिंटन को हराकर राष्ट्रपति की सीट हासिल की | ट्रम्प 20 जनवरी 2017 को अमेरिका के 45वे राष्ट्रपति की शपथ लेंगे | डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बनेंगे जो 70 साल की उम्र में राष्ट्रपति पद सम्भालेंगे | ट्रम्प The Trump Organization के अध्यक्ष है जो Real Estate और अन्य व्यापार करती है | ट्रम्प में अपने इस करियर में अनेको ऑफिस टावर , होटल कैसिनो ,गोल्फ कोर्स और कई इमारतो का निर्माण करवाया है | आइये आपको डोनाल्ड ट्रम्प की जीवनी से रूबरू करवाते है |

ट्रम्प का प्रारम्भिक जीवन


डोनाल्ड ट्रम्प का जन्म न्यूयॉर्क शहर के निकट क्वीन्स के जमैका एस्टेट में 14 जून 1946 को हुआ था | ट्रम्प अपने पांच भाई बहनों में दुसरी सबसे छोटी सन्तान था | अपने चार भाई-बहनों में उनके एक बड़े भाई फ्रेड की 1981 में शराब की लत की वजह से मौत हो गयी थी | अपने भाई की मौत की घटना के बाद से उन्होंने शराब और सिगरेट से तौबा कर ली थी | ट्रम्प का पैतृक परिवार जर्मनी से ताल्लुक रखता है जबकि मात्र परिवार स्कॉटिश परिवार से ताल्लुक रखता है | ट्रम्प के पिता फ्रेड ट्रम्प न्यूयॉर्क में बहुत बड़े रियल एस्टेट व्यापारी थे | फ्रेड ट्रम्प की शादी मेंरी ट्रम्प से 1936 में हुयी थी |

New York के Jamaica Estate में स्थित Queue Forest School में Trump की प्रारम्भिक  शिक्षा हुयी थी | इस स्कूल में ट्रम्प के पिता Trusty भी थी | ट्रम्प ने 13 साल की उम्र में स्कूल छोडकर New York Military Academy (NYMA) में दाखिला ले लिया था जहा उसने हाई स्कूल पास की | 1964 में ट्रम्प ने आगे की पढाई फोर्डहैम विश्वविद्यालय में की और उसके बाद उन्हें Real एस्टेट पेन्सिल्वेनिया विश्वविद्यालय भेज दिया गया   | 1968 में ट्रम्प Bachelor of Science in Economics में ग्रेजुएट हुए |

पिता से कर्ज लेकर किया बिजनस

Donald Trump ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने पिता से 14 मिलियन Loan लेकर ही Business शुरू किया था इसलिए पिता उन्हें Lucky Son कहते थे | ट्रम्प के बारे में ऐसा कहा जाता है कि “ट्रम्प ने कभी घाटे का सौदा नही किया ” | 1988 में ट्रम्प में 400 Million में Plaza Hotel को खरीदकर इसपर 50 Million का Renovation खर्च किया , फिर भी इस सौदे में वो मुनाफा नही कमा पाए थे | 1980 में Manhattan Project और 1985 में Television City के उनके Project भी कामयाब नही हो पाए थे | 1980 से लेकर 1990 तक का दौर उनके लिय ज्यादा खास नही रहा था |

3 बार दिवालिया होने की दी थी अर्जी

1990 में Trump पर 975 Million डॉलर्स का Personal Loan था और ऐसी स्थिति में वो दिवालिया होने की कगार पर थे और उन्होंने 3 बार तो दिवालिया होने की अर्जी भी दे दी थी लेकिन उन्होंने CitiBank , Bankers Trust , Chase Mahattan Bank और Manufacturer Hanover Trust की मदद ली | उनकी मदद से उन्होंने फिर से 65 Million का नया Loan लिया और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुडकर नही देखा | अपना घाटा पूरा करने के लिए Trump ने Trump Shuttle Company और Personal Yatch बेच दिया था | 1990 से 1996 में Donald Trump फोर्ब्स की 400 अमीर हस्तियों के लिस्ट से बाहर रहे | 1992 से 2009 में 3 बार घाटे के चलते Donald Trump ने दिवालिया होने की Petition की थी |


Reform Party बनाकर राजनीति में किया प्रवेश

1999 में Donald Trump ने राजनीति में हाथ आजमाया और Reform Party बनाई | Donald का इरादा था कि वर्ष 2000 में Reform Party उन्हें President पद के लिए अपना उमीद्वार बनाये | लेकिन Reform Party के अंदरुनी झगड़ो से तंग आकर उन्होंने फरवरी 2000 में खुद को चुनाव से अलग कर लिया था |

Trump की मुस्लिम विरोधी छवि

7 दिसम्बर 2015 को Trump ने अपना सबसे विवादित बयान दिया था | उन्होंने South Carolina में एक चुनावी रैली में कहा कि मुसलमानों के लिए अमेरिका के दरवाजे पुरी तरह बंद कर दिए जाने चाहिए | साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका में रहने वाले मुसलमानों की पुरी जांच पड़ताल होनी चाहिए | उन्होंने अपने इस सख्त प्रस्ताव से सिर्फ लन्दन के मेयर सादिक खान को छुट दी थी | इस पर काफी हंगामा मचा था |

No comments:

Post a Comment